अनुष्का कौशिक एक अभिनेत्री, मॉडल और इंटरनेट सेलिब्रिटी है। जो की YouTube और दूसरे OTT प्लेटफॉर्म पर अपने हुनर का जलवा दिखा रही है। इस आर्टिकल से आपको अनुष्का कौशिक के जीवन ,उनका रहन-सहन, परिवार , उम्र , करियर, उनके संघर्ष के बारे में बहुत कुछ जानने को मिलेगा।
अनुष्का कौशिक का जन्म उत्तर प्रदेश के शहर सहारनपुर में हुआ था। अनुष्का की उम्र 23 साल है और वो दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट है अनुष्का के पिता आईटीसी कंपनी में जॉब करते हैं और उनका नाम राजीव शर्मा है। अनुष्का की मां भी उनके साथ ही रहती है जो की घर संभलती है। अनुष्का का एक बड़ा भाई भी है जो की बैंग्लोर में जॉब करते है।अनुष्का फिलहाल दिल्ली में ही रह रही है।

अनुष्का को शुरू से ही अभिनय का बहुत शौक था। अपने शोक को पूरा करने के लिए उन्होंने सहारनपुर (यू.पी.) के ही थिएटर से शुरुवात की और कॉलेज में भी थिएटर को नहीं छोड़ा। इसके साथ ही उन्होंने अपने जीवन में भी बहुत संघर्ष किया जो की कॉलेज से ही शुरू हो गया था। कॉलेज में पैसे ना होने के कारन वो पैदल ही ऑडिशन देने जाती थी। वो अपने कॉलेज की ड्रामेटिक सोसाइटी का भी हिस्सा रही है। छोटे टाउन से आने कारन जूनियर्स भी उनका मजाक बनाया करते थे।इसलिए वो कॉलेज में सोशली कम एक्टिव रहती थी।
कॉलेज पूरा होने के बाद वो सहारनपुर वापिस चली गई थी और जब उन्हें ऑडिशन देना होता था तो वे 6 घंटे की ट्रेन यात्रा करके दिल्ली जाती थी जो बाद में बहुत मुश्किल हो गया। उसके बाद उन्होंने दिल्ली में रहने का फैसला किया और फिर दिल्ली शिफ्ट हो गई। अनुष्का बताती है ये उनके बहुत संघर्ष वाले दिन थे। एक बार एक निर्माता ने उन्हे कम पैसे दिए क्योंकि उनके इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स कम थे। इससे अनुष्का को बहुत बुरा लगा ,फिर अनुष्का Instagram और दूसरे सोशल मीडिया अकाउंट पर काफ़ी एक्टिव रहने लगी और मशहूर भी हुई।

Table of Contents
निजी जानकारी – Personal Info
जनम तारीख | 21 जुलाई 1999 |
उम्र (2022 में) | 23 साल 1 महीना |
लम्बाई | 1.68 मीटर ( 5’6″) |
वजन | 52 किग्रा (लगभग) |
अनुष्का कौशिक का शैक्षिक विवरण – Anushka Kaushik’s Educational Details
अनुष्का की प्राथमिक शिक्षा सहारनपुर (यूपी) से ही हुई है। वह बचपन से ही पढ़ने में बहुत तेज रही है। बहारवी के बाद उन्होन दिल्ली यूनिवर्सिटी के शहीद भगत सिंह कॉलेज में एडमिशन लिया और अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी की और पढाई के साथ साथ अपनी एक्टिंग के करियर पर भी काम किया।
स्कूल | सोफिया गर्ल्स स्कूल, सहारनपुर |
कॉलेज | दिल्ली विश्वविद्यालय (शहीद भगत सिंह कॉलेज) |
ग्रेजुएशन का विषय [Educational Qualification] | बी.कॉम. ऑनर्स डिग्री के साथ 2018 में पूरा हुआ |
अनुष्का कौशिक का परिवार विवरण – Anushka Kaushik’s Family Details
पिता का नाम | राजीव शर्मा |
माता का नाम | कुसुम शर्मा![]() |
भाई का नाम | सार्थक (बड़े) |
करियर – Career
स्नातक होने के बाद अनुष्का ने अपना अभिनेत्री का करियर यूट्यूब से शुरू किया। अनुष्का यूट्यूब पर कई चैनलों से जुड़ी हैं, जिनमें दर्शक अनुष्का के काम को खूब पसंद कर रहे हैं। अनुष्का Timeliner ,Alright ,TVF ,The Blunt ,Hasley india,old delhi films, RVCJ Media और FilterCopy जैसे बड़े यूट्यूब चैनल्स का हिस्सा रही है साथ ही वेब सीरीज में भी काम किया। “फ्लेम्स सीजन 2” उनमे से ही एक है।

अनुष्का अनिल कपूर और फातिमा सना शेख के साथ Netflix की एक वेब सीरीज “Thar” में भी नज़र आई। अनुष्का की एक नई वेब सीरीज “Crash Course” भी आ रही है जिसमे उन्होंने अन्नू कपूर और भानु उदय के साथ काम किया है जो की 5 अगस्त को अमेज़न प्राइम वीडियो रिलीज होगी। अच्छी एक्ट्रेस होने के साथ साथ वह एक अच्छी शास्त्रीय नृत्यांगना (classical dancer) भी है।
अनुष्का कौशिक के बारे में कुछ तथ्य – Facts about Anushka Kaushik
- अनुष्का TEDx पर भी ऑडियंस को प्रेरित कर चुकी है। जोकी NMIMS Shirpur द्वारा आयोजित करवाया गया था।
- उनकी बेस्ट फ्रेंड का नाम दिशा है।
- अनुष्का अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक, इंस्टाग्राम पर भी बहुत सक्रिय रहती है। आप उन्हे निचे दिए लिंक्स से फॉलो कर सकते हैं।
Facebook ID | @reelanushkaofficial |
Instagram ID | @reel_anushka |
Email ID | work.anushka21@gmail.com |
FAQs
Q : अनुष्का कौशिक का बॉयफ्रेंड का नाम क्या है?
Ans : अभी तक कोई बॉयफ्रेंड नहीं है।
Q : अनुष्का कौशिक को और किस दूसरे नाम से भी जाना जाता है ?
Ans : अनुष्का शर्मा
Q : अभी तक अनुष्का कौशिक ने कितनी वेब सीरीज में काम किया है? (Anushka kaushik web series list)
Ans : अनुष्का कौशिक 20 से ज्यादा वेब सीरीज में काम कर चुकी है जिनके नाम निचे दिए गये है।
Ujda chaman, Flames, Tasweeren,Made in heaven, SP Chauhan ,Not Dating, Who’s your daddy, Khayali pulao, It’s my pleasure, Pyar vs dosti, Siblings at war, Dating in office, Viral jodi, One tip one hand, Crash course, Ghar wapsi, Breavehearts, Boys hostel, Thar, Backpackers 2
Q :अनुष्का कौशिक की Age कितनी है ?
Ans : 23 साल
अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो आप कमेंट करके बता सकते है। आप हमारे दूसरे आर्टिकल भी देख सकते है।
पढ़ते रहिये। स्वस्थ रहिये।
आपका दिन शुभ हो।
धन्यवाद।